मेरे आदर्श हैं शाहरुख: प्रियंका

मेरे आदर्श हैं शाहरुख: प्रियंका

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि सुपर स्टार शाहरुख खान हमेशा से उनके आदर्श रहे हैं और आज भी हैं। प्रियंका ने कहा, शाहरुख मेरे आदर्श हैं और हमेशा से रहे हैं। वह मेरे पसंदीदा अभिनेता भी हैं लेकिन बतौर इंसान मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं। वह कहां से आए और आज किस मुकाम पर हैं। यह देखना बहुत अच्छा लगता है।

फिल्म डॉन में शाहरुख के साथ अभिनय कर चुकी प्रियंका ने कहा कि फिल्मी दुनिया में बिना किसी की मदद से वह इतने बड़े सुपर स्टार बन गए। यह बात उन्हें प्रेरित करती है।

पूर्व मिस व‌र्ल्ड और 27 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी कामयाबी के बारे में पूछे जाने पर कहा, मैं हमेशा जमीन से जुड़ी रही हूं। मुझे अभिनय के प्रति जुनून है। मैं और कुछ करना नहीं जानती। मैं आगे भी अभिनय करना चाहती हूं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.25
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित