
मुंबई। अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म तुम मिले में चौंकाने वाली बात है।
इस फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट और निर्देशक कुणाल देशमुख हैं। इमरान ने कहा, भट्ट कैंप की हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी चौंकाने वाली बात है। भट्ट कैंप की फिल्में हमेशा दर्शकों को स्पर्श करने वाली होती हैं।
मुंबई में आई बाढ़ को पृष्ठभूमि में रखकर बनी तुम मिले के बारे में इमरान का कहना है कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए काफी थकाने वाला अनुभव था।
इमरान ने कहा, जब मैंने फिल्म देखी तो मैं सोचता रहा कि हमने कैसे इतना बेहतरीन काम किया। इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट से जुड़े लोगों को भी श्रेय देना पड़ेगा।