लुक के बारे में तानाशाही नहीं कर सकते अभिनेता: अभिषेक

लुक के बारे में तानाशाही नहीं कर सकते अभिनेता: अभिषेक

बैंगलूर। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने आज कहा कि कोई भी अभिनेता फिल्म में अपने लुक को लेकर तानाशाही नहीं कर सकता।

ओमेगा प्लोप्रोफ घड़ी के नए संस्करण का उद्घाटन करने यहां आए अभिषेक ने कहा हम अभिनेता इस बारे में तानाशाही नहीं कर सकते कि हम फिल्म में कैसा दिखना चाहते हैं।

यह पूछे जाने पर कि पत्नी ऐश्वर्या आपको कैसे देखना चाहती हैं, दाढ़ी में या क्लीन शेव, अभिषेक ने तुरंत पूछा आप मुझे कैसे देखना चाहते हैं।

अपनी आगामी फिल्म रावण के बारे में अभिषेक ने कहा कि इसकी शूटिंग अगले महीने तक पूरी हो जाएगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित