
नई दिल्ली। गजनी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री आसिन का कहना है कि सलमान खान और आमिर खान बतौर इंसान एक जैसे हैं लेकिन दोनों की कार्यशली बिल्कुल अलग है।
फिल्म गजनी में आमिर के साथ नजर आई आसिन अब सलमान के साथ लंदन ड्रीम्स में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, इंसान के तौर पर सलमान और आमिर में बहुत सारी समानताएं हैं। दोनों बहुत ऊर्जावान, दोस्ताना और व्यावहारिक हैं। आसिन ने कहा, कलाकार के तौर पर दोनों अभिनेताओं के काम करने का लहजा अलग-अलग है।
गौरतलब है कि आसिन की अगली फिल्म लंदन ड्रीम में उनके साथ सलमान के अलावा अजय देवगन भी काम कर रहे हैं।