प्रियंका की ख्वाहिश

प्रियंका की ख्वाहिश

इंदौर। बॉलीवुड तारिका प्रियंका चोपड़ा ने आमिर खान, सैफ अली खान और अजय देवगन जैसे फिल्मी सितारों के साथ रजतपट पर जोड़ी बनाने की ख्वाहिश का इजहार करते हुए कहा कि यदि संयोग बना तो वह इन नायकों के साथ जरूर फिल्मी किरदार निभाना पसंद करेंगी।

प्रियंका ने कहा, मैंने अब तक बॉलीवुड के कई नायकों के साथ काम नहीं किया है। इनमें आमिर खान, सैफ अली खान और अजय देवगन शामिल हैं। अगर संयोग बना तो मैं जरूर इनके साथ किसी फिल्म में काम करना पसंद करुंगी। उनका मानना है कि किसी अभिनेत्री के लिए जीरो फिगर कतई अनिवार्य नहीं है और इस सिलसिले में सब कुछ दर्शकों की पसंद-नापसंद पर निर्भर करता है। क्या उनकी शाहरुख खान और प्रीति जिंटा जैसी बॉलीवुड हस्तियों की तरह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की क्रिकेट टीम खरीदने की योजना संबंधी सवाल पर उन्होंने अपनी चिर-परिचित खिलखिलाहट के साथ कहा, मेरे पास अभी इतना पैसा नहीं है। प्रियंका फैशन, कमीने और वाट्स योअर राशि को अपने चुनौतीपूर्ण किरदारों वाली फिल्मों में शुमार करती हैं और इच्छा जताई कि वह एक पीरियड (ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित) फिल्म में किरदार निभाना चाहती हैं।

प्रियंका ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल 2009 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंची थीं। सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मध्यप्रदेश सरकार फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की मदद से आयोजित कर रही है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित