ताजमहल के साये में होंगे शिल्पा के फेरे

ताजमहल के साये में होंगे शिल्पा के फेरे

आगरा। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोमवार दोपहर उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ ताज देखने पहुंचीं। उन्होंने ताज महल को देखा तो एकटक निहारती रह गयीं। उन्होंने कहा अब मुझे समझ आया, क्यों इसे देखकर प्यार करने वालों में वफा का जज्बा मजबूत होता है। शायद इसके बाद वह अपनी शादी भी यहीं से रचाने का मन बना बैठी हैं। उन्होंने इसके लिए पूछताछ भी की है। शिल्पा शेट्टी के साथ विदेशी मित्र माइकल जैक्सन के भाई जे. जैक्सन व उनकी मित्र भी थीं। जे.जैक्सन शिल्पा शेट्टी के साथ बहुचर्चित रियेलिटी शो बिग ब्रदर में भी प्रतिभागी रहे थे। दोपहर तीन बजे वह अपने मित्रों के साथ पूर्वी गेट से ताज में पहुंचीं। मुख्य स्मारक की खूबसूरती देख वह दंग रह गई। दोस्त राज कुंद्रा भी शिल्पा को भूल संगमरमरी सौंदर्य को एकटक निहारते रह गये। इसकेबाद दोनों ने हाथों में हाथ डाल आधा घंटे तक ताज का दीदार किया।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के आगरा आगमन को उनके विवाह की तैयारी से जोड़ा जा रहा है। दोनों भ्रमण के दौरान इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोले, परंतु सूत्रों की माने तो यह भ्रमण विवाह स्थल तलाशने के लिए ही था। सूत्रों के मुताबिक शिल्पा ने इस मामले में होटल प्रबंधन से कुछ जानकारियां भी लीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.428572
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित