क्यों मुझे निशाना बनाया जा रहा: आसिन

क्यों मुझे निशाना बनाया जा रहा: आसिन

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आसिन ने कहा है कि इन दिनों कुछ लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं और इसी वजह से वह विवादों में फंस गई हैं।

आसिन ने कहा, कृपया आप ही मुझे बताएं कि आखिर मैं लोगों के निशाने पर क्यों हूं? पता नहीं लोग मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं। मैं बॉलीवुड में नई हूं, आखिर मैंने बॉलीवुड के लिए अभी क्या किया है? आसिन ने कहा, मुझे ताजुब होता है कि आखिर लोग मुझे विवादों में क्यों फंसा रहे हैं? मेरे बारे में गलत कहानियां क्यों बनाई जा रही है?

आसिन ने बॉलीवुड में कदम फिल्म गजनी से रखा था। उनकी आगामी फिल्म लंदन ड्रिम्स है, जो 30 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित