
मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की शनिवार को उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ सगाई हो गई। दोनों के विवाह की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थी।
उद्योगपति राज कुंद्रा और शिल्पा की दोस्ती करीब दो साल पहले शुरू हुई थी। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली शिल्पा सबसे पहले वर्ष 1991 में लिम्का के एक विज्ञापन में नजर आई थी और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म बाजीगर से की थी।