पाक समेत बाकी देशों में भी हिट है कमबख्त इश्क

पाक समेत बाकी देशों में भी हिट है कमबख्त इश्क

मुंबई। लगातार  असफलता झेल रही कंपनी इरोस  को आखिरकार कमबख्त इश्क से फायदा हुआ है। पिछले शुक्रवार को 2000  से अधिक पर्दो पर एक साथ दुनिया भर में दिखाई जा रही कमबख्त इश्क को कामयाब फिल्म माना जा रहा है।

तीन दिनों के आरंभिक जबरदस्त कलेक्शन  के बाद सोमवार से आम तौर पर होने वाली भारी गिरावट  से फिल्म बच गयी है। यह फिल्म देश-विदेश में समान रूप से अच्छा  बिजनेस कर रही है। ब्रिटेन की लोकप्रियता लिस्ट में यह आठवें नंबर पर है। गौरतलब है कि कमबख्त इश्क के 15  प्रिंट पाकिस्तान में भी चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म ने पाकिस्तान में रिकार्ड कलेक्शन  किया है। निर्माता के दावे के मुताबिक फिल्म ने सोमवार तक भारत में 32  करोड़ और विदेशों में 14  करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हालांकि समीक्षकों ने फिल्म की फूहड़ता  की आलोचना की है, लेकिन दर्शकों ने उनकी राय दरकिनार कर कमबख्त इश्क को पसंद किया है।

-जागरण संवाददाता

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(17) वोट का औसत

average:4.17647
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित