
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवती की पहली फिल्म है जिम्मी। दर्शकों को याद होगा 25 साल पहले मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर आई थी। उसमें उनका नाम जिम्मी थी। इसे संयोग ही कहें कि उनके बेटे की पहली फिल्म का नाम जिम्मी है।
बहरहाल, जिम्मी में मिमोह दिन में कार इंजीनियर और रात में डीजे की भूमिका निभा रहे हैं। पहली ही फिल्म में डबल शेड का किरदार निभाने का उन्हें मौका मिल गया है। कोशिश है कि उनके टैलेंट के सभी पहलुओं से दर्शक परिचित हो सकें। हालांकि मिमोह भी स्टार पुत्र हैं, लेकिन उनकी फिल्म जिम्मी का प्रचार उस रूप में नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में ज्यादा अपेक्षा नहीं है। मिमोह ने दर्शकों को थोड़ा भी संतुष्ट किया तो उनकी तारीफ की जाएगी।