कॉमेडी से भरपूर है हरि पुत्तर

कॉमेडी से भरपूर है हरि पुत्तर

रोमांच और हास्य-रस से भरपूर हरि पुत्तर बच्चों को केंद्र में रखकर बनायी जाने वाली फिल्मों की श्रृंखला की अगली  कड़ी है। प्रसिद्ध अग्रेजी नॉवेल  हैरी पॉटर से मिलते-जुलते नाम के कारण इस फिल्म को लेकर बच्चों में जिज्ञासा बढ़ गयी है। सारिका और जैकी श्राफ जैसे दिग्गज  कलाकारों के साथ चेन कुली कि मेन कुली फेम बाल कलाकार जेन  खान हरि पुत्तर में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं।

दस वर्षीय हरि प्रसाद ढूंढा को सभी प्यार से हरि पुत्तर  कहते हैं। अपने माता-पिता के साथ वह भारत से यूके आया है। हरि के पिता मिस्टर ढूंढा को एक सीक्रेट मिशन के लिए नियुक्त किया गया है। यूके के रिमोट एरिया में मिस्टर ढूंढा को एकचिप में रखी गुप्त सूचना को ढूंढने की जिम्मदारी  सौंपी गयी है। लंदन में उनके परिवार को आए हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और हरि के अंकल डीके भी अपनी पत्‍‌नी और बच्चों के साथ वहां पहुंच जाते हैं। इस तरह हरि के घर में दस बच्चों का जमावड़ा लग  जाता है। बच्चों के साथ एडजस्ट करने में हरि को तकलीफें आती है। वह अचानक स्वयं को अनचाहा, अप्रशंसनीय समझने लगता है। डीके छुट्टियां बिताने के लिए बाहर जाने की योजना बनाते हैं। हरि की मां हरि को किसी बड़ी बदमाशी नहीं करने की हिदायत देती है। सभी उसे छोड़कर छुट्टियां मनाने बाहर चले जाते हैं। घर में उसकी चचेरी बहन टुकटुक और वो रह जाते हैं। दोनों अपने बड़े घर में खूब मजे करते हैं। तभी काली और मिर्ची नाम के दो डॉन हरि के घर में रहस्यमयी चिप को चुराने आते हैं। हरि और टुकटुक उनका बहादुरी से सामना करते हैं।

-सौम्या अपराजिता

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.714286
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित