आतंकवाद की पृष्ठभूमि में न्यूयार्क

आतंकवाद की पृष्ठभूमि में न्यूयार्क

यशराज फिल्म्स की न्यूयार्क के निर्देशक कबीर खान हैं। कबीर खान की पिछली फिल्म काबुल एक्सप्रेस अफगानिस्तान और आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर थी। न्यूयार्क उसी का विस्तार लगता है। इस बार फिल्म की पृष्ठभूमि में न्यूयार्क और 9-11 की घटना है। अगर पिछले साल पाकिस्तान से आई फिल्म खुदा के लिए से कोई समानता दिखे तो यह महज क्रिएटिव संयोग है। फिल्म के सारे कलाकारों ने किसी भी प्रकार की समानता से इन्कार किया है। निर्देशक कबीर खान तो बहुत पहले से कह ही रहे हैं।

न्यूयार्क तीन दोस्तों की कहानी है। उमर (नील नितिन मुकेश), माया (कैटरीना कैफ) और सैमी (जान अब्राहम) न्यूयार्क में मिलते हैं। उनमें दोस्ती है। दोस्ती के साथ मौज-मस्ती भी चलती है। उमर वहां नया-नया पहुंचा है। वह न्यूयार्क शहर देख कर दंग है। तीनों दोस्त अमेरिका में एक नई दुनिया में जीते हैं। तीनों दोस्तों की निजी जिंदगी 9-11 की घटना से अचानक बदल जाती है। एक ऐसी घटना जिस पर उनका वश नहीं है, लेकिन जिसके आगे वे विवश हैं।

जान अब्राहम, कैटरीना कैफ और नील नितिन मुकेश की न्यूयार्क समकालीन घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में नए ढंग की कहानी है। खास कर कैटरीना पहली बार थोड़ी अलग भूमिका में दिखेंगी।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(20) वोट का औसत

average:4.15
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित