कामयाबी का शार्टकट

कामयाबी का शार्टकट

अनिल कपूर प्रोडक्शन की फिल्म शार्टकट के निर्देशक नीरज वोरा हैं और इसे लिखा है अनीस बज्मी ने। पहले इस फिल्म की हीरो भी अनिल कपूर थे, लेकिन स्लमडाग मिलियनेयर की व्यस्तता के कारण उन्होंने अपने भरोसेमंद दोस्त और एक्टर अक्षय खन्ना को यह भूमिका सौंपी। साथ में अरशद वारसी और अमृता राव हैं। अमृता राव अवश्य कुछ बदले अंदाज और अदा में नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म के आयटम गीत में अनिल कपूर और संजय दत्त के साथ मनमोहक डांस भी किया है। ये दावे फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के हैं।

शार्टकट की पृष्ठभूमि में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है। टैलेंटेड रायटर और डायरेक्टर शेखर की स्क्रिप्ट चोरी हो जाती है। राजू नाम का एक्टर उस स्क्रिप्ट की वजह से बड़ा स्टार बन जाता है। उधर शेखर का स्ट्रगल जारी रहता है। शेखर में हीरोइन मानसी की रुचि है। वह उससे शादी रचाती है। इस बीच स्थितियां कुछ इस ढंग से बदलती हैं किशेखर को एक फिल्म मिल जाती है, लेकिन उसका हीरो राजू ही है। दोनों के इगो की टकराहट में मजेदार गलतफहमियां पैदा होती हैं और जैसा कि आप देख ही रहे हैं ़ ़ ़ आजकल कंफ्यूजन में ही कामेडी होती है। शार्टकट भी एककामेडी फिल्म है।

विधा- कामेडी

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(17) वोट का औसत

average:3.764708
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित