फैमिली कॉमेडी ऑल द बेस्ट

फैमिली कॉमेडी ऑल द बेस्ट

प्रेम और वीर दोस्त हैं। वीर के पास पैसों की कमी रहती है। वह अपने सौतेले बड़े भाई से ज्यादा पैसे लेने के चक्कर में रहता है। प्रेम वीर की मदद करता रहता है। दोनों कुछ पैसों के लिए शार्टकट अपनाते हैं और मुसीबत में फंस जाते हैं। अब वे तगादों करने वालों से बचने में लगे रहते हैं। एक कंफ्यूजन यह भी फैलता है कि प्रेम की बीवी जाह्नवी को वे वीर की पत्नी समझ लेते हैं और वीर की प्रेमिका विद्या को प्रेम की गर्लफ्रेंड मान बैठते हैं। इस बीच वीर का सौतेला भाई धरम आ धमकता है। अब उन्हें एक तरफ धरम से सब कुछ छिपाना है और दूसरी तरफ अपने लेनदारों से छिपना है।

रोहित शेट्टी ने गोलमाल और गोलमाल रिटंर्स के बाद अजय देवगन के साथ तीसरी कामेडी फिल्म बनाई है। उन्होंने आल द बेस्ट को फैमिली के साथ देखने लायक कामेडी के रूप में प्रचारित किया है।

विधा- कॉमेडी

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(14) वोट का औसत

average:3.500002
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित