दोस्तों की दुश्मनी लंदन ड्रीम्स

दोस्तों की दुश्मनी लंदन ड्रीम्स

यह फिल्म वास्तव में संगीत, महत्वाकांक्षा, प्रतिस्पर्धा और दुश्मनी की दास्तान है। अर्जुन और मन्नू बचपन के दोस्त हैं। दोनों संगीत परिवारों से ताल्लुक रखते हैं इसलिए उनको संगीत विरासत में मिला है। अर्जुन म्यूजिक की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहता है। वह लंदन चला जाता है। दूसरी तरफ मन्नू में नैसर्गिक प्रतिभा है, लेकिन वह संगीत के प्रति गंभीर नहीं है। वह पंजाब में रह जाता है और शादियों में बैंड बजाया करता है। अर्जुन उसे लंदन ले जाता है और अपने बैंड में शामिल कर लेता है। मन्नू अपने अंदाज और परफार्मेस से जल्द ही सभी का चहेता बन जाता है। अर्जुन को महसूस होता है कि मन्नू ने चंद दिनों में वह पहचान हासिल कर ली है, जिसके लिए उसने अपनी जिंदगी खपा दी। अर्जुन को मन्नू की सफलता से जलन होने लगती है। मन्नू अनजाने में उसकी प्रेमिका प्रिया का भी दिल जीत लेता है। अर्जुन को यह सब बर्दाश्त नहीं होता और वह मन्नू से बदला लेना चाहता है। अर्जुन की अब एक ही दिली तमन्ना है कि मन्नू के जोश और प्रेम को कैसे तोड़ा जाए?

हम दिल दे चुके सनम के एक लंबे अर्से बाद सलमान खान और अजय देवगन को रुपहले पर्दे पर एक साथ देखना रोचक होगा।

विधा- म्यूजिकल

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(48) वोट का औसत

average:4.312502
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित