न्यूयार्क से लौटी खुशी

न्यूयार्क से  लौटी खुशी

मानसून आने में भले ही देर हो रही हो, लेकिन बाक्स आफिस पर खुशियों की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। यशराज फिल्म्स की न्यूयार्क को अपेक्षा के मुताबिक दर्शक मिले। शुक्रवार को रिलीज केदिन आरंभिक शो में सत्तर प्रतिशत दर्शक मिले। शाम होते-होते दर्शक बढ़ने लगे और शनिवार-रविवार को दर्शकों का प्रतिशत 90 तक पहुंच गया। पहली छमाही से आखिरी हफ्ते में आई न्यूयार्क साल की पहली हिट है। सोमवार से दर्शकों में थोड़ी गिरावट आई है, फिर भी मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की भीड़ बनी हुई है। न्यूयार्क को युवा दर्शकों ने सराहा है। कबीर खान की यह फिल्म आतंकवाद को अमेरिका की पृष्ठभूमि में देखती हैं और यह संदेश देती है कि अमेरिका ने देश के तौर पर भले ही गलतियां की हैं, लेकिन यह वह देश है, जहां हर किसी को लोकतांत्रिक अधिकार हासिल है। इस संदेश पर बहस हो सकती है।

इस हफ्ते साजिद नाडियाडवाला की सब्बीर खान खान निर्देशित कमबख्त इश्क आ रही है। करीना कपूर और अक्षय कुमार की इस फिल्म से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद है। अक्षय कुमार और करीना कपूर के करिअर के लिए भी इस फिल्म की कामयाबी महत्वपूर्ण है।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित