चल गयी कमबख्त इश्क

चल गयी कमबख्त इश्क

ट्रेड सर्किल एकमत नहीं है कि कमबख्त इश्क कितनी बड़ी हिट है? अक्षय कुमार और करीना कपूर की इस फिल्म ने औसत से बेहतर व्यापार कलेक्शन किया है। समीक्षकों ने फिल्म की फूहड़ता नापसंद की, लेकिन दर्शकों के एक समूह को फिल्म अच्छी लगी है। मुंबई में इस फिल्म की कामयाबी को लेकर पार्टी भी हो गयी। कमबख्त इश्क से हो रही कमाई फिल्म इंडस्ट्री के लिए खुशी की बात है। पहले न्यूयार्क और अब कमबख्त इश्क लगता है बाक्स आफिस पर सिक्के खनकने लगे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की रिकार्ड ओपनिंग रही है।

कमबख्त इश्क की कामयाबी का श्रेय फिल्म के जबरदस्त प्रचार और अधिकतम पर्दे पर एक साथ दिखाने को दिया जा रहा है। यह फिल्म एक साथ 2000 पर्दो पर दिखाई जा रही है। सोमवार से दर्शक थोड़े कम होने शुरू हुए हैं। मुंबई में बारिश की वजह से दर्शकों की संख्या तेजी से घटी है। ट्रेड सर्किल में कहा जा रहा है कि कमबख्त इश्क उत्तर भारत में बहुत अच्छा व्यवसाय कर रही है।

पिछले हफ्ते रिलीज हुई न्यूयार्क अभी तक सिनेमाघरों में टिकी है। कमबख्त इश्क की वजह से उसके दर्शक कुछ कम हो गए हैं। इस हफ्ते शार्टकट, संकट सिटी, मार्निग वाक और देख भाई देख रिलीज हो रही हैं।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:3.4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित