ग्लैमर गर्ल अमृता अरोड़ा

ग्लैमर गर्ल अमृता अरोड़ा

जन्मदिन- 31 जनवरी1981

जन्मस्थान- मुंबई

कद- 5 फुट 4 इंच

अमृता की पिछली फिल्म मल्टीस्टारर स्पीड थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई। फिल्मों में प्रवेश के पांच वर्ष बाद भी अमृता का कैरियर रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। उनके पास एकल भूमिका वाली फिल्मों की संख्या नहीं के बराबर है। फरदीन खान अभिनीत कितने दूर कितने पास से अमृता ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के बाद अमृता को किसी भी दूसरी फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभाते हुए नहीं देखा गया। अगर उनके फिल्मी खाते पर नजर डाले तो एक ही फिल्म आवारा पागल दीवाना ऐसी है जिसे हिट कहा जा सकता है। वैसे इस फिल्म में अमृता के साथ दो और अभिनेत्रियां थी। मॉडल, वीजे और अब अभिनेत्री अमृता अरोड़ा हिन्दी फिल्मों की ग्लैमर ब्रिगेड का हिस्सा मात्र बन कर रह गयी हैं। दरअसल, जितनी भी फिल्में अमृता ने की हैं उनमें फिल्मकारों ने अमृता के ग्लैमर पक्ष को ही अधिक उभारा है। जिस कारण एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में उनकी पहचान नहीं बन पायी है। जहां गर्लफ्रेंड अमृता के फिल्मी कैरियर की सबसे विवादित फिल्म रही वहीं, जमीन के आयटम डांस दिल्ली की सर्दी...के साथ अमृता की नृत्य प्रतिभा भी दर्शकों के समक्ष आयी। इन दिनों अमृता अपनी आने वाली दो फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। ये फिल्में हैं, रामा रामा क्या है ड्रामा और गोलमाल रिट‌र्न्स।

करियर की मुख्य फिल्में

वर्ष फिल्म चरित्र

2002- कितने दूर कितने पास- करिश्मा

2002- आवारा पागल दीवाना- मोना

2003- एक और एक ग्यारह- प्रीति

2003- जमीन- मेहमान भूमिका

2004- शर्त द चैलेंज- सरयू

2004- रक्त- नताशा

2006- फाइट क्लब- सोनाली मल्होत्रा

2007- रेड द डार्क साइड- रिया मल्होत्रा

2007- स्पीड- नेहा

आने वाली फिल्में- रामा रामा क्या है ड्रामा, अतुल अग्निहोत्री निर्देशित हैलो और गोलमाल रिट‌र्न्स।

-सौम्या अपराजिता

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:1
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित