अपने मुंह मियां मिट्ठू बनी सेलीना!

अपने मुंह मियां मिट्ठू बनी सेलीना!

नई दिल्ली। बालीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली की भले एक भी फिल्म हिट न हो पाई हो, लेकिन दो विदेशी फिल्मों का प्रस्ताव पाने के बाद वे अपनी तुलना माधुरी दीक्षित से करने लगी हैं। उनके अनुसार पूरी दुनिया उन्हें जानती है।

सेलिना ने कहा कि माधुरी को एक दो तीन से पहले कोई नहीं जानता था, जबकि इस गाने से पहले भी उन्होंने कई फिल्में की थीं। मेरी छवि एक ग्लैमरस और सेक्सी अभिनेत्री की है। पूरी दुनिया केलोग मुझे पहचानते हैं।

सेलिना मानती हैं कि उन्होंने जरूर कुछ अच्छे काम किए होंगे, तभी तो दुनिया भर में उनके हजारों प्रशंसक मौजूद हैं। वरना इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जो अच्छा काम करने के बावजूद अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं। सेलिना के अनुसार उनकी प्रसिद्धि का आलम यह है कि उन्हें अपने साथ सुरक्षाकर्मी भी रखने पड़ते हैं।

इंडस्ट्री में साढ़े चार साल बिता चुकीं सेलिना को अपनी सेक्सी छवि से बिल्कुल भी शिकायत नहीं है। सेलिना का मानना है कि उनका काम दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरना है।

लगभग 15 फिल्मों का प्रस्ताव पास होने के कारण सेलिना अगले साल तक पूरी तरह व्यस्त हैं। दो विदेशी फिल्मों लव हैज नो लैंग्वेज और द क्वेस्ट ऑफ शेहेरजादे के अलावा उनके पास बालीवुड की हैलो डार्लिग, गोलमाल रिट‌र्न्स, पेइंग गेस्ट, चाय गरम के साथ-साथ सुनील दर्शन की एक तथा अष्टविनायक निर्माण कंपनी की दो फिल्में भी हैं। साथ ही, वह एक पंजाबी फिल्म भी कर रही हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:3.1666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित