करीना को मिला नाम और दाम

करीना को मिला नाम और दाम

अभिनेता सैफ अली खान के साथ फिल्म टशन के लिए करीना कपूर ने जीमिंग और डायटिंग के जरिए अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा लिया है। कहते हैं, टशन से पूर्व मैच्योर्ड दिख रहीं करीना अब ज्यादा सेक्सी और ग्लैमरस दिखने लगी हैं। इस छरहरेपन का इनाम हाल ही में उन्हें एक अवार्ड फंक्शन के समय तब मिला, जब उनके वर्तमान प्रेमी सैफ ने उन्हें इस बात का अहसास दिलाया कि फिल्म जब वी मेट के ओरिजिनल गीत में वे उतनी सुंदर नहीं दिख रही थीं, जितनी उसी गीत को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिख रही थीं। इससे यही जाहिर होता है कि सैफ चाहते हैं कि करीना अपनी फिगर और सेक्सी लुक को बरकरार रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करती रहें। स्वयं करीना भी नियमित एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने डायटीशियन के सुझाव का कड़ाई से पालन कर रही हैं।

हाल ही में करीना को इस मेहनत का एक और ईनाम मिला है। उनके ग्लैमरस और सेक्सी छवि पर फिदा होकर एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के कवर पेज के लिए उनका फोटो-सेशन हुआ है। गौरतलब है कि इस पत्रिका के कवर पेज के लिए फोटो-सेशन से पहले विश्वविख्यात स्टाइलिस्ट निकोल किडमैन ने उन्हें एक नया लुक दिया है। कहा यह भी जा रहा है कि इस पत्रिका के लिए उनकी कुछ तस्वीरें इतने कम वस्त्रों में खींची गई हैं, जिन्हें देखकर सैफ के पैरों तले जमीन खिसक सकती है, लेकिन इन अहसासों से दूर करीना इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस फोटो-सेशन के बदले उन्हें एक बड़ी रकम मिली है। यानी नाम का नाम और बड़ा दाम भी मिला है उन्हें।

-राजेश श्रीवास्तव

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(14) वोट का औसत

average:3.0714292
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित