फरहान और कुणाल की रिश्तेदारी

फरहान और कुणाल की रिश्तेदारी

मुंबई। निर्देशक कुणाल कोहली और फरहान अख्तर न केवल अच्छे दोस्त हैं बल्कि दोनों रिश्तेदार भी हैं। इसके पीछे कोहली के कुत्ते की मेहरबानी है।

फिल्म हम तुम के निर्देशक कोहली ने कहा, फरहान और मैं रिश्तेदार नहीं है। मेरे लेब्राडोर फोब कुत्ते के दो पिल्ले फरहान के घर के हिस्से हैं। उन्होंने कहा, फरहान जब मेरे सेट पर आए तभी से यह सब शुरू हुआ। मैंने उन्हे बताया कि मेरे कुत्ते के दो पिल्ले पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कुत्ते के लिए उनसे झगड़ रही है। इसके दो दिन बाद कोहली के पास फरहान का फोन आया और फरहान की बेटी कोहली के घर से दोनों पिल्लो को ले गई, और दोस्ती रिश्तेदारी में बदल गई, क्यों हुए न दोनों दोस्त रिश्तेदार!

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित