
नई दिल्ली। हॉर्न ओके प्लीज फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर केसाथ नजर आने वाली अभिनेत्री रिमी सेन को फिल्म की एक अन्य अभिनेत्री शौर्या चौहान से जलन होती है। दरअसल फिल्म में जहां रिमी साड़ी में दिखती हैं वहीं शौर्या एक आधुनिक युवती के वेश में रहती हैं।
फिल्म में रिमी अभिनेता नाना की पत्नी का किरदार निभा रही हैं वहीं शौर्या युवती के किरदार में नजर आती हैं, जिसे एक मॉडल से प्यार होता है। शौर्या के आधुनिक कपड़ों को देखकर रिमी को उनसे जलन महसूस हुई।