शाहिद की किस्मत कनेक्शन

शाहिद की किस्मत कनेक्शन

लगता है शाहिद कपूर जल्द ही अपनी किस्मत का कनेक्शन सफलता के शिखर से करना चाहते हैं। कहते हैं, इसीलिए सब-कुछ छोड़कर फिल्म किस्मत कनेक्शन की रिलीज पर उन्होंने अपनी नजरें टिका रखी हैं। अजीज मिर्जा निर्देशित इस फिल्म की सफलता को लेकर शाहिद इतने आश्वस्त हैं कि उन्होंने भावावेश में आकर कई फिल्मों के ऑफर को पिछले दिनों रातोंरात ठुकरा दिया। फिल्मी पंडितों के अनुसार, शाहिद के ऐसा करने के पीछे की वजह यह है कि किस्मत कनेक्शन के बाद उनकी कीमत बढ़ जाएगी। दरअसल, किस्मत कनेक्शन के बाद शाहिद बाजार में अपनी कीमत आंकना चाहते हैं और नई कीमत पर ही दूसरी फिल्में साइन करने की उनकी योजना है।

उल्लेखनीय है कि जब वी मेट की सफलता का सारा श्रेय करीना कपूर ले गई और शाहिद के हिस्से में कुछ भी नहीं आया। यही वजह है कि आने वाली फिल्म किस्मत कनेक्शन में विद्या बालन के साथ अपनी किस्मत जोड़कर शाहिद दिखाना चाहते हैं कि दूसरे स्टार हीरो की तरह वे भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी बन सकते हैं!

धीरे-धीरे हिंदी फिल्मी दुनिया में अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुनने वाले शाहिद पूरे धैर्य के साथ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। शायद उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है। दरअसल, मल्टीस्टारर फिल्मों के इस दौर में शाहिद स्वयं अपने दम पर एक सफल हिट फिल्म देने का मन बनाए हुए हैं। इसी वजह से जब वी मेट की सफलता के बाद आए कई फिल्मों के ऑफर को शाहिद ने ठुकरा दिया, लेकिन वे पुराने मित्र केन घोष की फिल्म के लिए मिले ऑफर को अंतत: नहीं ठुकरा सके। इस तरह शाहिद के पास फिलहाल दो फिल्में ही हैं, जिनमें एक किस्मत कनेक्शन है और दूसरी केन घोष निर्देशित अनटाइटिल्ड फिल्म। केन घोष निर्देशित फिल्म में शाहिद की जोड़ी जिया खान के साथ बनी है। अब यह देखना रोचक होगा कि किस्मत कनेक्शन से अपनी किस्मत जोड़कर शाहिद क्या पाते हैं और क्या खोते हैं?

-मुंबई प्रतिनिधि

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(15) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित