असमंजस में प्रियंका

असमंजस में प्रियंका

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं कि वे हरमन बावेजा से प्यार के रिश्ते को बरकरार रखें या फिर अपना एक अलग रास्ता चुन लें! दरअसल, प्रियंका और हरमन के बीच आजकल कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, क्योंकि दोनों में आए दिन लड़ाई होती रहती है। चर्चा है कि इन्हीं कारणों से प्रियंका अब अपना सारा ध्यान करियर पर ही लगाना चाहती हैं। शायद करियर पर ज्यादा ध्यान देने के कारण ही इन दिनों उनके और हरमन के बीच की बढ़ती दूरियों की चर्चा जोरों पर है। प्रियंका के नजदीकी लोगों की मानें, तो वे काम में व्यस्तता के चलते अब हरमन को पहले जितना समय नहीं दे पा रही हैं। दरअसल, यही बात हरमन को खल रही है। वे चाहते हैं कि फिल्म लव स्टोरी 2050 की शूटिंग के दौरान प्रियंका उन्हें जितना समय देती थीं, उतना ही वक्त उन्हें अब भी दें। ऐसी ही छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर इन दोनों के बीच लड़ाई होती रहती है। सूत्रों का मानना है कि इन्हीं सब बातों से प्रियंका बहुत परेशान हैं। इस वक्त वे अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रही हैं। वे नहीं चाहती हैं कि उनका ध्यान कहीं और भटके। इसलिए अब वे हरमन से अलगाव के बारे में सोच रही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि प्रियंका और हरमन ने अभी तक अपने प्यार को कभी खुलेआम स्वीकार नहीं किया है, लेकिन सारी दुनिया जानती है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। हरमन के बर्थडे पर प्रियंका सरप्राइज पार्टी देती रही हैं, तो हरमन प्रियंका को विदेश से महंगे तोहफे लाकर भेंट करते रहे हैं, लेकिन अब लगता यही है कि पापा हैरी बावेजा की फिल्म लव स्टोरी 2050 से शुरू हुई हरमन-प्रियंका की लव स्टोरी 2010 तक भी नहीं चलेगी! वैसे, ये दोनों इस साल आशुतोष गोवारीकर की फिल्म व्हाट इज योर राशि में साथ-साथ नजर आएंगे।

-मुंबई प्रतिनिधि

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित