करीना की राह पर अदा

करीना की राह पर अदा

विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 1920 से हिंदी फिल्मों में धमाकेदार तरीके से कदम रखने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा आजकल करीना कपूर के नक्शेकदम पर चलती नजर आ रही हैं। दरअसल, वे करीना से प्रेरित होकर अपनी फिगर जीरो साइज बनाने में जुटी हुई हैं। चर्चा है कि अदा विक्रम भट्ट की नई फिल्म के लिए ऐसा कर रही हैं। गौरतलब यह है कि अदा आजकल विदेश में विक्रम के प्रोडक्शन की नई फिल्म फिर की शूटिंग कर रही हैं। गिरीश धमीजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वे अपने पहले को-स्टार रजनीश दुग्गल के साथ एक बार फिर दिखेंगी। हालांकि अदा करीना की तरह अपनी फिगर को जीरो साइज बनाने की बात को सिरे से खारिज करती हैं, मैं किसी से प्रेरित नहीं हुई हूं और न ही मैं जीरो साइज पाने के लिए मेहनत कर रही हूं। हां, मैं माइनस टू साइज के लिए जरूर मेहनत कर रही हूं और साथ ही साथ अपने खानपान पर भी ध्यान दे रही हूं, क्योंकि मैं खाने-पीने की बहुत शौकीन हूं। उम्मीद है, अप्रैल तक अपने मकसद में कामयाब हो जाऊंगी। मुझे खुद पर पूरा विश्वास है और इसीलिए मैंने नए साल के अवसर पर यही संकल्प लिया है। मैं हमेशा और लोगों से अलग काम करने में यकीन करती हूं और यही वजह है कि मैं किसी के नक्शेकदम पर नहीं चलूंगी और न ही किसी की नकल करूंगी। आजकल फिल्म में कुछ विशेष करने के लिए अभिनेत्रियों का वजन घटाना-बढ़ाना आम बात है। देखते हैं, अदा का माइनस टू फिगर करीना के जीरो साइज की तरह लोकप्रिय होता है या नहीं!

-मुंबई प्रतिनिधि

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(12) वोट का औसत

average:4.750002
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित