परेशान है दीपिका

परेशान है दीपिका

मुंबई। फिल्म ओम शांति ओम से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि अभिनेता रणवीर के साथ रिश्ते को सार्वजनिक करने का उसे बहुत अफसोस है।

दीपिका अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई शीर्ष सितारों के साथ और बड़े बैनर की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दीपिका ने बताया,हम अपने रिश्ते के बारे में स्पष्ट कर चुके हैं। हम अपने संबधों को लेकर कुछ भी छिपाकर नहीं रखना चाहते।

इन दिनों दीपिका विशेष तौर पर रणवीर के साथ खिंचवाई गई अपनी तस्वीरों को लेकर परेशान हैं। उन्होंने बताया कि हम और रणवीर दोनों सम्मानजनक परिवारों से हैं। हम दोनों के बीच क्या संबंध हैं यह परिवार वालों को मालूम है। इस वजह से हम दोनों ने अब अपनी दोस्ती के बारे में जिक्र नहीं करने का फैसला लिया है। दीपिका और रणवीर ने 2008 में आई फिल्म बचना ए हसीनों में साथ-साथ काम किया था। दीपिका ने इन दिनों एक बार फिर से साथ-साथ काम करने की ख्वाहिश पाल रखी है और इसके लिए वह एक अच्छी पटकथा का इंतजार कर रही हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(12) वोट का औसत

average:3.416668
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित