मल्लिका के प्रशंसक इरफान

मल्लिका के प्रशंसक इरफान

सेक्सी ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के प्रशंसकों में नया नाम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार इरफान खान का शामिल हो चुका है। हॉलीवुड की निर्देशक जेनिफर लींच की चर्चित फिल्म हिस्स में मल्लिका के साथ काम करने के बाद इरफान उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। उनकी तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए इरफान कहते हैं, मल्लिका बेहद लगनशील और समर्पित अभिनेत्री हैं। उनके साथ फिल्म हिस्स में काम करने के बाद मुझे पता चला कि वे दिखने में ही खूबसूरत नहीं हैं, बल्कि काम भी अत्यंत खूबसूरती से करती हैं। अब मुझे पता चला कि दुनिया भर में उनके प्रशंसक ऐसे ही नहीं हैं। हिस्स में उन्होंने इच्छाधारी नागिन की चुनौतीपूर्ण भूमिका को जितनी सहजता से निभाया है, हर कोई उनकी तारीफ करेगा। नागिन के भारी-भरकम कास्ट्यूम में वे घंटों सेट पर बैठी रहती थीं। कभी उन्होंने शिकायत नहीं की। जेनिफर के निर्देशों का वे खूबी के साथ पालन करती थीं। मुझे उनके साथ काम करके मजा आया।

ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर और हालिया रिलीज यशराज बैनर की फिल्म न्यूयॉर्क के बाद इरफान खान हिस्स में एक बार फिर पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे। वे पूरी फिल्म में नागिन बनी मल्लिका के पीछे भागते नजर आएंगे। अपने प्रशंसकों के भारी समूह में इरफान के शामिल होने की बात निश्चित ही मल्लिका के लिए खुशी का विषय होगी। बहरहाल, देखते हैं कि मल्लिका के चाहने वालों की बढ़ती तादाद उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म हिस्स को बॉक्स-ऑफिस पर कामयाबी दिलाने में कितनी मददगार साबित होती है!

-मुंबई प्रतिनिधि

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(12) वोट का औसत

average:3.00000075
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित