मां नहीं बनना चाहती आयशा

मां नहीं बनना चाहती आयशा

अपने ब्वॉयफ्रेंड फरहान आजमी के साथ वैवाहिक जिंदगी जी रहीं अभिनेत्री आयशा टाकिया अभी मां नहीं बनना चाहतीं। उनका कहना है, मैंने शादी जरूर जल्दी कर ली है, लेकिन मैं इतनी कम उम्र में मां नहीं बनना चाहती। अभी मेरी उम्र ही क्या है? पहले की तरह आज भी मेरे लिए करियर महत्वपूर्ण है। फरहान को भी मेरा फिल्मों में काम करना पसंद है। उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। मैं खुश हूं कि मुझे उन जैसा जीवनसाथी मिला। मैं अपने करियर पर फोकस कर रही हूं। आयशा की दो फिल्में वांटेड और पाठशाला रिलीज के लिए तैयार हैं। वांटेड में सलमान खान और पाठशाला में वे शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। आजकल वे वांटेड के प्रचार में जुटी हैं। पिछले दिनों इस फिल्म के एक प्रोमोशनल प्रोग्राम में आयशा ने बताया कि वे फैशन डिजाइनिंग में भी कदम रखने जा रही हैं। इस वर्ष के अंत तक उनके डिजाइन किए वस्त्र बाजार में उपलब्ध होंगे।

विवाह के बाद आयशा ने एकमात्र फिल्म रेवती की आपके लिए हम साइन की है। आजकल वे इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। आयशा इस फिल्म में जया बच्चन, रवीना टंडन, उर्वशी शर्मा और आर माधवन के साथ दिखेंगी। वे जोर देकर कहती हैं, मैं उन लड़कियों में से नहीं हूं, जो विवाह के बाद करियर को सेकेंडरी बना देती हैं या काम छोड़कर घर में बैठ जाती हैं। मैं फिल्मों में काम करना जारी रखूंगी। मैं नई फिल्में साइन करने के लिए तैयार हूं, लेकिन पहले की तरह मैं अलग और अच्छी फिल्में ही करूंगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:4.6
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित