सोनाली को पसंद है सोना..

सोनाली को पसंद है सोना..

सोनाली की हालिया फिल्म शैडो को समीक्षकों की सराहना तो खूब मिली मगर दर्शकों की तरफ से निराशा ही हाथ लगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बुरा हश्र रहा। यूं व्यस्त रहने के लिए उनके पास फिल्मों की कमी नहीं है, मगर उन्हें एक अदद ऐसी फिल्म की तलाश शिद्दत से है, जो उन्हें दर्शकों के करीब ले जा सके। कहने की जरूरत नहींकि सोनाली का संकेत कमर्शियल फिल्मों की तरफ है। खैर इन दिनों सोनाली का ध्यान वैसे भी फिल्मों की तरफ कम ज्वेलरी शॉप की तरफ ज्यादा लगता है। क्योंकि आजकल वे ज्वेलरी शॉप में खूब नजर आ रही हैं। सोनाली कहती हैं कि सोना महंगा है. मेरी बला से। पिछले दिनों सोनाली दिल्ली स्थित होटल ग्रांड में आयोजित एक ज्वेलरी प्रदर्शनी में नजर आईं। इसके पहले की उनसे कोई सवाल किया जाता वे कहती हैं अरे. अरे. यह मत समझिएगा कि मैं मुंबई से दिल्ली ज्वेलरी खरीदने आई हूं। दरअसल यहां ज्यांटी ज्वेलर्स की तरफ से मुझे उनके लक्जरी वेडिंग शोकेश की प्रदर्शनी पर बुलाया गया है। अब आई हूं तो सोचती हूं कि यहां की भिन्न-भिन्न डिजाइनें देखने का मौका भला क्यों छोड़ूं? सोनाली ने बताया कि दिल्ली में मुंबई की तुलना में थोड़ा भारी डिजाइनों का प्रचलन है। ऐसी ज्वेलरी मैं शादी-व्याह जैसे खास अवसर पर ही पहनती हूं।, सोनाली से यह पूछे जाने पर कि उन्हें किस चीज की ज्वेलरी पसंद है सोना, चांदी, हीरे अथवा कीमती पत्थरों वाले? सोनाली बेसाख्ता कह उठती हैं मुझे सोना पसंद है। हां, मोती और मूंगा से बनी ज्वेलरी भी भाती है। यह मेरे लिए शुभकारी भी है।, सोनाली बताती हैं कि वह काफी छोटी सी थीं, जब उनकी मां ने उन्हें सोने की हलकी सी बाली खरीद कर दी थी, जिसे उन्होंने आज भी संभाल कर रखा हुआ है। सोनाली इस मत के खिलाफ हैं कि सोना संकट के वक्त काम आता है। वह कहती हैं सोना सिक्यूरिटी के लिए शौक पूरा करने के लिए होता है। मुझे सोने की हलके डिजाइनों वाली ज्वेलरी अच्छी लगती है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित