वन फिल्म वंडर नहीं हैं अनुष्का

वन फिल्म वंडर नहीं हैं अनुष्का

रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख खान के साथ इठलाती-बलखाती अनुष्का शर्मा की सादगी ने दर्शकों का मन मोह लिया था। अनुष्का भी दर्शकों के बेइंतहा प्यार को अपनी खुशकिस्मती मान रही थीं। हालांकि, हिन्दी फिल्मों की चकाचौंध में खुद को ढालना अनुष्का के लिए शुरुआती दिनों में मुश्किल हो रहा था। जहां आमतौर पर पहली फिल्म के सफल होने के बाद नवोदित कलाकार खुद को सातवें आसमान पर देखने लगते हैं, वहीं मध्यम वर्गीय परिवार की अनुष्का को अचानक मिली लोकप्रियता थोड़ी अटपटी लग रही थी। यही वजह है कि अपनी पहली फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कुछ दिनों का विराम लेना बेहतर समझा।

हालांकि, इस बीच अनुष्का को वन फिल्म वंडर अभिनेत्रियों की सूची देखा जाने लगा था, पर अनुष्का ने इन कयासों को झूठा साबित किया। बहरहाल वे पुन: सक्रिय हो गई हैं। वे कहती हैं, अभी, बहुत चीजें मुझे सीखनी है। कैमरे में मैं फोकस मा‌र्क्स नहीं दे पाती हूं। मुझे एक्टिंग में भी काफी कुछ करना है। दूसरी एक्ट्रेस को देखती हूं, तो इन्सपायर होती हूं। इन दिनों अनुष्का यशराज फिल्म्स निर्मित अनटाइटल्ड फिल्म में शाहिद कपूर के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। उल्लेखनीय है कि अभिनेता परमीत सेठी इस फिल्म के साथ निर्देशन में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद और अनुष्का अच्छे मित्र बन गए हैं। शाहिद के बाद अनुष्का अक्षय कुमार के साथ निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म पटियाला हाउस में भी दिखेगी। उम्मीद है, अपनी शालीन छवि को बरकरार रखते हुए आने वाले दिनों में अनुष्का यह सिद्ध कर देंगी कि वे वन फिल्म वंडर नहीं, अभी तो हिन्दी फिल्मी दुनिया में उन्हें लंबा सफर तय करना है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(17) वोट का औसत

average:3.941178
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित