
नई दिल्ली। फिल्म अपना सपना मनी मनी की नायिका कोयना मित्रा छठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में विश्व के कोने-कोने से आए प्रवासी भारतीयों के समक्ष बृहस्पतिवार को एक नई भूमिका में होंगी।
कोयना राजधानी के एक आलीशान होटल में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित मेहमानों के सामने ब्रांड झारखंड पेश करेगी। कोयना को इस प्रस्तुति में प्रवासी निवेशकों के समक्ष झारखंड में निवेश के आकर्षक अवसरों की जानकारी देनी है। वह झारखंड सरकार की ओर से बताएंगी कि इस नए खनिज प्रधान राज्य की सरकार ने निवेशकों की सहूलियत के लिये क्या-क्या कर रही है। कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री मधुकोडा और राज्य के अनेक वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी उपस्थित होंगे। श्री कोडा ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित भी किया था।