खास अंदाज में पर्दे पर होंगी उर्मिला

खास अंदाज में पर्दे पर होंगी उर्मिला

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर  1980  की सुपरहिट  फिल्म कर्ज के रीमेक  में एक खास अंदाज में पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म में उर्मिला एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जिसकी उम्र पचास के ऊपर है। वह ऐशो-आराम  में अपनी जिंदगी गुजारती है।

उर्मिला ने कहा, इस फिल्म में मेरा किरदार काफी अलग है। फिल्म में फैशन पर मुझे अधिक ध्यान देना पड़ रहा है। उर्मिला के परिधान मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए है। निर्देशक सतीश कौशिक ने कहा कि कर्ज में उर्मिला एक नए अवतार में नजर आएंगी। ऐसा माना जा रहा है कि बॉलीवुड फिल्मों में ऐशो-आराम  से जीने वाली ऐसी महिला किरदार काफी कम देखी गयी हैं। कौशिक ने कहा, अपने किरदार को लेकर उर्मिला को कोई समस्या नहीं आएगी। फिल्म के दो गीतों में वह हिमेश  रेशमिया  के साथ नजर आएंगी।

गौरतलब है कि उर्मिला जिस किरदार को निभा रही है उसे मूल फिल्म में सिमी  ग्रेवाल  ने निभाया था। उन्होंने हाल ही में कहा था कि इस किरदार के लिए सुष्मिता  सेन उपयुक्त हैं। इस संबंध में कौशिक ने कहा कि सिमी  ग्रेवाल  को अपनी बात कहने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा, हमने सोच समझकर यह निर्णय लिया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित