उर्मिला के ब्यूटी टिप्स

उर्मिला के ब्यूटी टिप्स

पुणे। फिल्म रंगीला से चर्चित हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने युवा पीढ़ी को सचेत किया। मॉडल बनने की लालसा में छरहरी काया पाने के लिए भूखों मरने की जरूरत को उन्होंने नकार दिया है।

अपने छरहरे बदन का राज खोलते हुए उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और नियमित व्यायाम उनके शारीरिक सौंदर्य का कारण है। फ्रेंच स्लिम इंस्टेंट सेंटर के उद्घाटन पर पहुंचीं उर्मिला ने कहा, छरहरी काया से ज्यादा मं मजबूत शरीर पाने कोशिश करती हूं। युवा पीढ़ी से मैं कहना चाहूंगी कि भूखे रहकर वे अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें।

महाराष्ट्रीय भोजन को वह बेहतर मानती हैं। इसमें चिकनाई नहीं होती। यही कारण है कि वह हमेशा घर का खाना खाने की कोशिश करती हैं। बचपन से लगातार पुणे आती रहीं उर्मिला मानती हैं कि समय के साथ इस शहर की ताजगी खत्म होती जा रही है।

अपने अभिनय करियर को लेकर उर्मिला कहती हैं, मैं बहुत ज्यादा नहीं सोचती। बहुत ज्यादा चुनाव भी नहीं करती। जो भी किरदार मुझे मिल जाए, करने को तैयार रहती हूं।

90 के दशक में अपने नृत्य कला से छा जाने वाली उर्मिला इन दिनों सोनी टीवी के एक संगीत पर आधारित रियलिटी शो वार परिवार में व्यस्त हैं। इसमें एक साथ पूरा परिवार भाग ले सकता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित