एक्शन फिल्म करना चाहती हैं आयशा

एक्शन फिल्म करना चाहती हैं आयशा

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा, कोएना मित्रा और दीपिका पादुकोण के बाद अब आयशा टाकिया भी एक्शन फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं। एक मुलाकात के दौरान मासूम सी दिखने वाली आयशा ने यह ख्वाहिश जाहिर की।

आयशा ने कहा कि मैं रोमांटिक और गंभीर किस्म की कई भूमिकाएं कर चुकी हूं। उन भूमिकाओं में दर्शकों ने मुझे पसंद भी किया। लेकिन, अब मैं दर्शकों को कुछ नया देना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैं एक्शन फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। मुझे लगता है कि एक्शन फिल्मों का दौर फिर आने वाला है। एक्टर के तौर पर मैं खुद को हर तरह की भूमिकाओं में साबित करना चाहती हूं।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका जहां दर्शकों को द्रोण में एक्शन दृश्य करती नजर आएंगी वहीं दीपिका चांदनी चौक टू चाइना में एक्शन करती दिखेंगी। कोएना कर्मा में सुपर वूमेन का किरदार निभा रही हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:1
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित