अमृता ने लिए करीना से टिप्स

अमृता ने लिए करीना से टिप्स

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के बाद अब अमृता अरोड़ा भी वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि उन्हें डाइटिंग करने वाली अभिनेत्री कहलाना पसंद नहीं है।

अमृता ने कहा, जो लोग करीना और मुझे डाइटिंग करने वाली अभिनेत्री कहते हैं, मुझे उन पर गुस्सा आता है। हम दोनों जी भर कर खाते हैं, मुझे समझ नहीें आता कि फिर भी लोग हमारे बारे में ऐसी बातें क्यों करते हैं।

वे कहती हैं, करीना की तरह मेरा चेहरा भी गोल-मोल है, इसलिए उनकी तरह मैंने भी अपने चेहरे का भारीपन कम किया है। गोलमाल रिट‌र्न्स में अरशद वारसी की नायिका का किरदार निभा रहीं अमृता की मानें, तो वजन कम करने के लिए उन्होंने बहुत अधिक कोशिश नहीं की है। उन्होंने कहा, अभी भी एक दिन में मैं एक ही बार जिम जाती हूं और भूखे रहने की कोशिश नहीं करती। वे कहती हैं, करीना मेरी अच्छी दोस्त हैं। अन्य अच्छे दोस्तों की तरह मैं उनसे भी प्रभावित हूं। उन्होंने मुझे योग के बारे में और अपने शरीर को लेकर अधिक सचेत रहने का तरीका भी बताया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:1
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित