आयशा ने रितेश के साथ वाली फिल्म छोड़ी

आयशा ने रितेश के साथ वाली फिल्म छोड़ी

मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया ने फिल्म जाने कहां से आई है में काम करने से इंकार कर दिया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। नागेश कुकनूर की फिल्म डोर में शानदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया ने बताया कि मैं मिलाप झावेरी की फिल्म में काम नहीं कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने फिल्म की डेटस में दो महीने का परिवर्तन कर दिया था। वह डेट्स मैं पहले ही नागेश की फिल्म तस्वीर और प्रभु देवा की वांटेड को दे चुकी थी। इसलिए मुझे फिल्म जाने कहां से आई है को छोड़ना पड़ा।

रितेश ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि आयशा अच्छी अभिनेत्री हैं। मुझे उनके साथ फिल्म दे ताली में काम करके बहुत अच्छा लगा। वह बहुत ही सहज अभिनय करती हैं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्दी ही दूसरी फिल्म में भी साथ काम करेंगे।

फिल्म तुझे मेरी कसम से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रितेश का मानना है कि दर्शक उन्हें हास्य भूमिकाओं में अधिक पसंद करते हैं। गौरतलब है कि रितेश द्वारा अभिनीत इंद्र कुमार की फिल्म मस्ती, वासु भागनानी की आउट आफ कंट्रोल और साजिद खान की हे बेबी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित