कॉमनवेल्थ गेम में परफॉर्म करेंगी उर्मिला

कॉमनवेल्थ गेम में परफॉर्म करेंगी उर्मिला

मुंबई। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आगामी 12 अक्टूबर से पूना में आरंभ होने जा रहे थर्ड कॉमनवेल्थ यूथ गेम के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने जा रही हैं।

उर्मिला इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वे कहती हैं कि भारत में कॉमनवेल्थ यूथ गेम पहली बार आयोजित होने जा रहा है। वहां ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करना वाकई मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आज पूना के लिए रवाना हो रही हूं। मैं वहां दो दिन रिहर्सल करूंगी। मुझे उम्मीद है कि देश-विदेश से आए युवाओं को मेरा नृत्य पसंद आएगा।

उल्लेखनीय है, 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक पूना में आयोजित हो रहे थर्ड कॉमनवेल्थ यूथ गेम में 71 देशों के 1300 एथलेटिक्स हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम कॉमनवेल्थ यूथ गेम सन् 2000 में स्कॉटलैंड और द्वितीय 2004 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ था। इस खेल का आयोजन कॉमनवेल्थ गेम फेडरेशन द्वारा किया जाता है।

-रघुवेंद्र सिंह

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित