सबसे अच्छी सराहना आमिर से मिली: जिया

सबसे अच्छी सराहना आमिर से मिली: जिया

मुंबई। लंदन में पली बढ़ी अभिनेत्री जिया खान ने कहा है कि फिल्म गजनी में अभिनय के लिए उन्हें सहयोगी कलाकार आमिर खान से जीवन में अब तक की सबसे अच्छी सराहना प्राप्त हुई है। वर्ष 2007 में प्रदर्शित हुई रामगोपाल वर्मा की फिल्म नि:शब्द में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ प्रमुख भूमिका निभाने के बाद उन्हें बॉलीवुड में प्रसिद्धि प्राप्त हुई थी।

जिया ने बताया कि आमिर ने मेरी मां से कहा कि फिल्म गजनी में मुझे मेरी प्रतिभा के बल पर काम करने का मौका दिया गया। आमिर जैसे बेहतरीन कलाकार द्वारा मुझे प्रतिभाशाली कहना अब तक मिली सबसे अच्छी सराहना है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में अभिनय का मौका मिलना उनके लिए यादगार लम्हा है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित