उर्दू सीखने में आमिर ने की जिया की मदद

उर्दू सीखने में आमिर ने की जिया की मदद

मुंबई। अंग्रेजी संस्कृति में पली-बढ़ी बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान को फिल्म गजनी की शूटिंग के दौरान उर्दू लफ्जों में लंबे व भावुक संवाद बोलते समय परेशानी हो रही थी। जिया ने बताया कि इस समस्या से उबरने में सह कलाकार आमिर खान ने उनका पूरा सहयोग किया।

जिया ने कहा, मैं यह स्वीकार करती हूं कि उर्दू लफ्जों का सही उच्चारण करना मेरे लिए कठिन था लेकिन आमिर और फिल्म निर्देशक ने स्वयं मुझे इस कठिनाई से उबारा।

जिया के मुताबिक आमिर ने उनके लिए उर्दू संवाद प्रशिक्षक की व्यवस्था की और शूटिंग के दौरान निजी तौर पर भी उनकी मदद करते रहे। उन्होंने कहा,संवाद बोलते समय जब कभी मैं बीच में अटक जाती थी तो आमिर मेरी सहायता करते थे।

निर्माता व निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म नि:शब्द के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली जिया पर गजनी में कोरियोग्राफर गीता कपूर के साथ एक गीत फिल्माया गया है। उन्होंने कहा कि वे इन दिनों बॉलीवुड में किए जाने वाले नृत्य का अभ्यास कर रही हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:3.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित