
मुंबई। स्मिता पाटिल के जीवित रहते अभिनय के क्षेत्र में उनकी घोर प्रतिद्वंद्वी मानी जाने वाली अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि वह उनके बेटे प्रतीक के साथ पारंपरिक मां-बेटे की भूमिका से अलग हटकर कुछ करना चाहती हैं।
शबाना ने कहा कि मैं स्मिता के बेटे को बहुत पसंद करती हूं। मैं उसके साथ पारंपरिक मां-बेटे वाली भूमिका नहीं करना चाहती। मैं कुछ हटकर करना चाहती हूं जो एक दम पारंपरिक न हो। मां-बेटे की भूमिकाएं इतनी पारंपरिक हो गई हैं कि इनके बारे में कोई भी आसानी से अनुमान लगा लेता है। उन्होंने कहा कि वह प्रतीक के साथ अभिनय करने के लिए एक ऐसी पटकथा तलाश रही हैं जिसमें वाकई कुछ करने की गुंजाइश हो।