कोएना की झलक छोटे पर्दे पर

कोएना की झलक छोटे पर्दे पर

मुंबई। बड़े पर्दे से छोटे पर्दे की ओर रूख करने वाले सितारों में अब, कोएना मित्रा का नाम भी जुड़ गया है। सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के रियलिटी कार्यक्रम झलक दिखला जा में बतौर प्रतिभागी कोएना आगामी शुक्रवार को छोटे पर्दे के दर्शकों से रू-ब-रू होंगी। झलक दिखला जा में कोएना की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। साथी कोरियोग्राफर हिमांशु के साथ मिलकर कोएना दूसरे प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। पिछले दिनों मुंबई में झलक दिखला जा की उस कड़ी की शूटिंग हुई जिसमें कोएना ने पहली बार अपनी थिरकन से कार्यक्रम की निर्णायिकाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। इस विशेष कड़ी की शूटिंग के दौरान फिल्म स्टार होने का दंभ कोएना के हाव-भाव में झलक रहा था। जिससे अन्य प्रतिभागी बेहद आहत दिखें। हालांकि, साथी कलाकारों की भावनाओं का कोएना पर कुछ खास प्रभाव होता नहीं दिखा। कोएना आश्वस्त हैं कि वे ही झलक दिखला जा के तीसरे संस्करण की विजेता बनेंगी।

-सौम्या अपराजिता

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित