अच्छे पति की तलाश में सेलिना

अच्छे पति की तलाश में सेलिना

बरेली। ग्लैमरस फिल्म अभिनेत्री सेलिना जेटली को एक अच्छे पति की तलाश है और मिलते ही वह झट से उससे शादी कर लेंगी।

बरेली में एक शिक्षण संस्थान में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयीं जेटली ने कहा कि उनका होने वाला पति सर्वगुण संपन्न होना चाहिए। जिस दिन बेहतर जीवन साथी मिलेगा वह इस खुशखबरी का खुलेआम ऐलान करेंगी। उन्होंने कहा कि जीवन साथी का चयन एक अहम मामला है। जीवन के 28 बसंत देख चुकी सेलिना ने कहा कि जिस दिन हसबैंड मिलेगा उसका खुला ऐलान भी होगा।

बरेली से सेलिना ने अपने आत्मिक लगाव की बात भी कही क्योंकि बचपन के कई साल उन्होंने बरेली और आसपास के इलाके में बिताए हैं। उन्होंने कहा उनके पिता कर्नल वी.के.जेटली बनवसा में तैनात थे जो अब उत्तराखंड का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह खरीददारी करने या फिल्म देखने बरेली ही आया करती थीं। इस शहर की गलियां और बाजार मुझे अभी भी याद हैं। उनके बचपन के कई दोस्त भी इसी शहर में हैं। सेलिना की फिल्म पेईग गेस्ट जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमें उनकी भूमिका एक पंजाबी लड़की की है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित