जिया को मिली 3 फिल्में

जिया को मिली 3 फिल्में

मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री जिया खान फिल्म गजनी के निर्माता मधु मानतेना की आगामी तीन फिल्मों में अभिनय करेंगी।

जिया ने मधु के साथ तीन फिल्म करने का समझौता किया है। मधु ने कहा कि वह जिया के साथ फिल्म बनाने की योजना से खुश हैं। जिया भी मधु के साथ काम करने के प्रस्ताव से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, जब मुझे पता चला कि मैं मधु के साथ काम करूंगी तो एक पल के लिए मुझे विश्वास नहीं हुआ। जब मधु ने मुझे फोन किया तो मुझे लगा मानो ईश्वर मुझपर मेहरबान है।

वैसे जिया अपनी आगामी फिल्मों के बारे में कुछ नहीं बता रही है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित