
मुंबई । राकेश रोशन की आगामी फिल्म काइट्स में भले ही बालीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कंगना राणावत एक प्रमुख भूमिका निभा रही हो, लेकिन कांस फिल्म महोत्सव में इस फिल्म की टीम ने कंगना को बुलाना जरुरी नहीं समझा।
फिल्म में रितिक रोशन और विदेशी अभिनेत्री बारबरा प्रमुख भूमिका में हैं। कंगना के एक खास करीबी ने कांस से बताया कि राकेश रोशन और डाइरेक्टर अनुराग बसु की इस फिल्म को लेकर कांस में पूरी तरह से रितिक रोशन और बारबरा को फोकस करना था। बहरहाल कांस में अपने जलवे दिखाने के बाद राकेश और रितिक रोशन तथा अनुराग बसु मुंबई आ गए हैं। फिल्म की अभिनेत्री बारबरा मोरी मैक्सिको वापस जा चुकी हैं। कंगना के कांस में शामिल नहीं होने के बारे में राकेश रोशन ने बताया कि मुझे इस बारे में मुझे कुछ भी जानकारी नहीं हैं। सबकुछ हड़बड़ी में किया गया है।