
मकाऊ। बॉलीवुड अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजामी को आज (12 जून) अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया।
उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती रहेंगी। एड्स, सांप्रदायिकता और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत की वजह से शबाना यह पुरस्कार जीतने में कामयाब रहीं। उन्हें यह पुरस्कार आईफा के ब्रांड अंबेसेडर अमिताभ बच्चन ने दिया।
पुरस्कार जीतने के बाद शबाना ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से अलग होती हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि वे पुरुषों से अच्छी या खराब हैं। उन्होंने कहा कि अलग होने के कारण ही हम परिवर्तन ला सकते हैं।
शबाना ने बॉलीवुड को मासूम, अर्थ, मंडी, मार्निग रागा 15 पार्क एवेन्यू और हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं।