रेस-2 का हिस्सा बनेंगी करीना

रेस-2 का हिस्सा बनेंगी करीना

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी कामयाब फिल्म रेस का दूसरा भाग भी बनेगा और उसमें उनकी मित्र करीना कपूर भी अभिनय करेंगी।

सैफ ने कहा कि अब्बास मस्तान फिल्म के विषय को अच्छी तरह जानते हैं। बॉलीवुड के बहुत कम फिल्माकारों ने इतना अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि करीना रेस-2 में काम करेंगी। यह फिल्म पहली फिल्म से बड़ी बनेगी।

गौरतलब है कि फिल्म रेस वर्ष 2008 की सफल फिल्मों में से एक थी। इसमें सैफ के अलावा अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिकाओं में थे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.714286
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2010 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित