
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत आगामी हास्य प्रधान फिल्म तनु वेड्स मनु में अभिनेता आर.माधवन के साथ नजर आएंगी।
अभी तक गंभीर भूमिकाओं में पर्दे पर दिखने वाली कंगना पहली बार हास्य प्रधान फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल.राय कर रहे हैं।
राय ने कहा कि तनु वेड्स मनु में कंगना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा, हमने कंगना को ध्यान में रखकर उनके लिए भूमिका तैयार की है।
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में कंगना अक्सर गंभीर विषयों पर आधारित फिल्मों में नजर आती हैं। इससे पहले वह राज- द मिस्ट्री कंट्यूनस, फैशन, और लाइफ इन मेट्रो जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिका अदा कर चुकी हैं।