और भी बांग्ला फिल्में करना चाहूंगी: बिपाशा

और भी बांग्ला फिल्में करना चाहूंगी: बिपाशा

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने बोल्ड दृश्यों से चर्चित बिपाशा बसु अब कुछ गैर-व्यवसायिक फिल्मों में नजर आएंगी। इन फिल्मों में बांग्ला फिल्म शोब चरित्रो कॉल्पोनिक के अतिरिक्त पंख और लम्हा जैसी फिल्में शामिल हैं।

बिपाशा का कहना है कि वह यह सब अपनी छवि बदलने के लिए नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि वह आगे और भी बांग्ला फिल्मों में काम करने की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि मैं मनोरंजक, ग्लेमरस, एक्शन और हंसी मजाक से भरपूर यथार्थवादी फिल्में करना चाहती हूं। ऐसा नहीं है कि मैं अपनी छवि बदलने की कोशिश में गैर-व्यवसायिक फिल्मों में काम कर रही हूं। मैं महसूस करती हूं कि हिंदी फिल्म उद्योग में जहां आपको एक विशेष दृष्टि से देखा जाता है, लोग आपकी किसी खास चीज को आपकी विशिष्टता समझ लेते हैं और आप कुछ हद तक खास तरह के किरदारों में बंध जाते हैं।

बिपाशा, राहुल ढोलकिया की फिल्म लम्हा में एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभा रही हैं, आर्टहाउस की फिल्म पंख में वे सहअभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी और जल्दी ही प्रदर्शित होने जा रही बंाग्ला फिल्म में वे एक साड़ी पहनने वाली परंपरागत बंगाली महिला का अभिनय का रही हैं। बिग पिक्चर्स की फिल्म शोब चरित्रो कॉल्पोनिक ऋतुपर्णो घोष द्वारा लिखित व निर्देशित है। फिल्म में प्रसन्नजित, जिशु सेनगुप्ता, पाउली दाम और सोहाग सेन भी नजर आएंगे।

यद्यपि 30 वर्षीय अभिनेत्री बिपाशा की यह पहली बांग्ला फिल्म है, तब भी उन्होंने बिना बहुत सहजता से अपना किरदार निभाया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित