मुझे पसंद है सेक्सी कहलाना: बिपाशा

मुझे पसंद है सेक्सी कहलाना: बिपाशा

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सांवली सलोनी बाला बिपाशा बासु अपनी पहली बांग्ला फिल्म में भले एक साधारण पत्नी की भूमिका में दिखें, लेकिन उन्हें तो सेक्सी कहलाना ही पसंद है।

एशिया की सबसे सेक्सी सुंदरियों में शुमार बिपाशा का कहना है कि अगर सौ वर्ष की आयु में भी लोग मुझे सेक्सी कहें तो मुझे खुशी होगी। मैं सेक्सी दादी कहलाना पसंद करूंगी। जिस्म और राज जैसी फिल्मों में अपने बोल्ड किरदारों से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली अदाकारा ने एक साक्षात्कार में कहा, कोई महिला अगर यह कहती है कि उसे आकर्षक कहलाना पसंद नही तो वह बेवकूफ है। घरेलू लड़की होना कितना बोरिंग है, मैं कभी भी यह कहलाना नहीं चाहती। हालांकि उनका मानना है कि सेक्सी होने का मतलब केवल अच्छी देहयष्टि होना नहीं।

वह कहती हैं, सेक्सी का मतलब केवल बदन से नही। इसका अर्थ है कि आप खुद को कैसे देखते हैं। आपका आत्मविश्वास, आपका आत्मसम्मान आपको आकर्षक बनाने में आपकी मदद करते हैं। मैं दिमाग से सेक्सी हूं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित