
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर के बीच भले ही दूरियां बनी हुई है, लेकिन अभी भी शाहिद उन्हें याद करते हैं। शाहिद ने कहा है कि पहले करीना ही उनका सहारा थी।
टेलीविजन कार्यक्रम तेरे मेरे बीच में शाहिद ने कहा, करीना मेरी सपोर्ट सिस्टम (सहारा) बन गई थी। मैं सोचता हूं तो लगता है यह सब कुछ भावुकतावश हुआ था। दरअसल, जिंदगी में असली चीज संबंध को ही माना जाता है। फराह खान के चैट शो तेरे मेरे बीच में में शाहिद ने कहा, जीवन में संबंध ही असली चीज होते हैं। सफलता-असफलता तो कब आती है और कब चली जाती है, पता भी नहीं चलता है। संबंध ही आपके साथ हर वक्त खड़ा रहता है।